भोपाल: डॉ. मोहन यादव ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सुबह सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर दिन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 और गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर भगवान सूर्य को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कामना की कि नए वर्ष में सभी के संकल्प पूर्ण हों, हर घर में खुशहाली आए और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करे।
Comments (0)