देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन किया.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रहे 'India AI Impact Summit 2026' में देश की उपलब्धियों के बीच कांग्रेसियों द्वारा किया गया हंगामा, देश की प्रगति से उपजी बेचैनी का प्रतीक है. जब दुनिया, भारत की तकनीकी क्षमता को स्वीकार कर रही है, तब कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय मंचों को विवाद का अखाड़ा बना रही है.
'कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई है'
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख को चोट पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है. ये नया भारत है, जो अब पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. विकास की यात्रा को अराजकता की राजनीति रोक नहीं सकती. कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई है.