सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, ने राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के अत्याधुनिक कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर दीपक बैज, डॉ. चरणदास महंत, एस. संपत कुमार, जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, उमेश पटेल, देवेन्द्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में संगठनात्मक कार्यक्रमों की निगरानी के लिए इस कनेक्ट सेंटर की स्थापना की गई है। यह सेंटर सीधे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कनेक्ट सिस्टम से जुड़ा रहेगा। इसके माध्यम से प्रदेश के जिलों, ब्लॉकों और मंडलों में होने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों पर रियल टाइम नजर रखी जाएगी।
पार्टी नेताओं का कहना है कि इस पहल से संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। साथ ही, कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और फीडबैक सिस्टम को भी मजबूती मिलेगी।
Comments (0)