CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पक्ष विपक्ष दोनों ही सत्ता में आने के लिए लगातार यात्राएँ निकाल रहे है , कभी परिवर्तन यात्रा , तो कभी भरोसे से यात्रा, इन यात्राओं का क्या मायने है यह तो आने वाला हे टाइम बताएगा। .....लेकिन आज गाँधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भरोसा यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 KM तक का सफर तय करेगी। अंतिम पड़ाव में सभाएं होंगी। इस दौरान कुल 2700 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी। कांग्रेस नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की उपलब्धि बताएंगे। कार्यकर्ता चर्चित योजनाओं के पोस्टर-पांपलेट भी बांटेंगे। इधन कांग्रेस की भरोसा यात्रा पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि परिवर्तन यात्रा लोगों के बीच पहुंची। कांग्रेस की नाकामियों को हम उजागर कर रहे हैं। जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। लोग भाजपा के साथ हैं, यह देखकर कांग्रेस घबरा चुकी है। यही वजह है कि उन्हें भरोसे की यात्रा निकालना पड़ रही है, क्योंकि लोगों में कांग्रेस को लेकर भरोसा बचा नहीं है।
MP/CG
Comments (0)