MP Election 2023: एमपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान संदिग्ध आचरण वाले अफसरों की कुंडली तैयार कर रही है। पीसीसी चीफ कमलनाथ का कहना है कि, इन सबको 3 दिसंबर के बाद देखा जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि, मतदान के दिन जिन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से मतदान कराया जा रहा था, उनकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को भेजी जाए।
विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद कमलनाथ ने आरोप लगाया था कि, चुनाव और मतदान में पुलिस और प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है।