मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। इसी बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। बता दें, कांग्रेस ने जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश में कैंपेन कमेटी के को-चेयरमैन यानी उपाध्यक्ष बनाया है। जीतू पटवारी की जन आक्रोश यात्रा की सभा में आ रही भीड़ को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है।
जन आक्रोश यात्रा में मालवा की जिम्मेदारी
बता दें कि, विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी का को-चेयरमैन यानी उपाध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को जन आक्रोश यात्रा में मालवा की जिम्मेदारी मिली है। इस संबंध में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है। इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया हैं। इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 34 वरिष्ठ नेता शामिल हैं। आपको बता दें कि, जितेंद्र पटवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री थे। वर्तमान में मध्य प्रदेश की राऊ विधानसभा से विधायक हैं। वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।Read More: MP Election 2023: जबलपुर की दो विधानसभा में आज निकलेगी जनआशीर्वाद यात्रा, CM Shivraj करेंगे नेतृत्व
Comments (0)