Ek Ped Maa Ke Naam: पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू करके जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से जूझती दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया है और यह अभियान देशभर में जन आंदोलन बन चुकी है। वहीं आज यानी की रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर से शुरू होने वाले “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
महज 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे लगे
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाने के लिए लोगों को भी प्रेरित किया गया। वहीं इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। मिली जानकारी के अनुसार, देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आज महज 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश की गई।
इंदौर जो भी करता है गज़ब करता है
वहीं आज सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीएसएफ रेवती रेंज कैम्पस में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, इंदौर जो भी करता है गज़ब करता है । ये आज का रिकॉर्ड बन रहा है उसने साबित कर दिया है कि मानलवा में आज माहौल बदला हुआ है। अपने संबोधन में राज्य के मुखिया मोहन यादव ने आगे कहा कि, मालवा कि प्रमुख नदी चंबल, क्षिप्रा , गम्भीर , ऐसी 7 नदियां इंदौर से निकलती है। 1 वृक्ष 10 पुत्रों के बराबर होता है। पूरे प्रदेश में साढ़े 5 करोड़ पौधे लग रहे है।
सबसे ज्यादा पौधारोपण करने का रिकार्ड बनेगा
बताया गया कि, आज 14 जुलाई को पूरे इंदौर शहर में पौधारोपण किया जाएगा। जो दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा पौधारोपण करने का रिकार्ड बनेगा। अभियान के अंतिम दिन आज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम इंदौर में होगी। वहीं इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, पौधरोपण को लेकर असम के एक मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नया कीर्तिमान बनाने की तैयारियां बड़े पैमाने पर जारी हैं।
Comments (0)