मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आज सिंगरौली, सीधी, पन्ना, मैहर समेत 7 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक मानसून फीका पड़ेगा लेकिन इसके बाद स्ट्रॉन्ग सिस्टम होने की वजह से सभी जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में 15 जुलाई के बाद से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे सभी जिलों में झमाझम बारिश होगी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आज सिंगरौली, सीधी, पन्ना, मैहर समेत 7 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।