रायपुर - कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi ) ने रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने (Sonia Gandhi) कहा कि, देश में कांग्रेस केवल पार्टी नहीं है, बल्कि इस देश का जीता जागता लोकतंत्र है। बता दें कि, सोनिया गांधी ने यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कही है।
हमने 10 बहुत अच्छी सरकार दी थी - Sonia Gandhi
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में आगे UPA की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि, हमने 10 साल मनमोहन सिंह के नेतृत्व ने बहुत अच्छी सरकार दी थी। उन्होंने कहा कि, हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगे सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो का जिक्र करते हुए कहा कि, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने सफल यात्रा पूरी की।
मोदी पर सोनिया को वार
सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, केंद्र सरकार हर संवैधानिक संस्था का गलत तरीके से इस्तमाल कर रही है। यह देश और कांग्रेस के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय हैं। उन्होंने BJP-RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि, BJP-RSS ने देश की हर संस्था को पकड़ लिया है और वह उन सभी संस्थाओं को समाप्त करने में लगे हुए हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में अडानी का जिक्र कर कहा कि, कुछ व्यापारियों के साथ मिलकर इन्होंने देश को आर्थिक रुप से बर्बाद कर दिया हैं।
केंद्र सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब-विरोधी है
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने कहा कि, बीजेपी ने देश के प्रजातंत्र को विखंडित करने के षड्यंत्र का काम किया है। इसको लेकर इनके खिलाफ आंदोलन करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि, केंद्र सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब-विरोधी है।
ये भी पढ़ें - Google Lay Off: रोबोट्स भी नहीं बचा पाए अपनी नौकरी, Google ने 12,000 कर्मचारियों और 100 रोबोट्स को कंपनी से किया बाहर
Comments (0)