धमतरी जिले के खपरी बायपास पर ट्रक और कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में सीआरपीएफ के तीन जवानों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान बस्तर से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस का क्या कहना है
पुलिस के अनुसार खपरी बायपास पर जगदलपुर बटालियन से आ रही एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।