एमपी के धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले की सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज जिला अदालत में ASI की सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी।
अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते आज सुनवाई टली
डिजिटल फोटोग्राफी, दस्तावेज़ और सर्वे से जुड़े अन्य साक्ष्य अदालत में पेश किए जाने थे, लेकिन सुनवाई स्थगित होने से यह प्रक्रिया आगे बढ़ गई। मुस्लिम पक्ष ने ASI के सर्वे पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सर्वे के दौरान पत्थर की मूर्तियां पीछे के रास्ते से लाकर रखी गईं और उन्हें सर्वे रिपोर्ट में शामिल किया गया।
धार भोजशाला मामले पर सुनवाई 18 को होगी
वहीं, हिन्दू पक्ष का दावा है कि भोजशाला में 24 घंटे पूजा करने की अनुमति दी जाए और नमाज पूरी तरह से बंद की जाए। अब 18 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर दोनों पक्षों की निगाहें टिकी हुई हैं।
Comments (0)