रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार पुलिस की डायल 112 वाहन के साथ स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में बाइक सवार पुलिस की डायल 112 गाड़ी के साथ खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहा है। इस दौरान पुलिस वाहन भी उसके साथ चलता हुआ नजर आ रहा है, जिसे लेकर आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद यातायात व्यवस्था सुधारने और नियमों के सख्ती से पालन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे में पुलिस वाहन के साथ स्टंट का यह वीडियो आम जनता को गलत संदेश देता हुआ दिखाई दे रहा है।
वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस अपने ही सिस्टम में अनुशासन नहीं बना पा रही है, तो आम जनता से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कैसे करवाया जाएगा। फिलहाल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Comments (0)