छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थल डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्र के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस साल 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रुकने की अनुमति दी है। यह व्यवस्था 19 मार्च से 27 मार्च तक लागू रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत होगी।
लोकल ट्रेनों का विस्तार और विशेष ट्रेन सेवा
रेलवे ने केवल एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज ही बढ़ाया है, बल्कि कुछ लोकल ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी।
68742/68741 गोंदिया–दुर्ग–गोंदिया मेमू पैसेंजर (Gondia–Durg MEMU Passenger) को रायपुर तक बढ़ाया गया है।
68729/68730 रायपुर–डोंगरगढ़–रायपुर मेमू पैसेंजर (Raipur–Dongargarh MEMU Passenger) को गोंदिया तक विस्तारित किया गया है।
06886/06885 डोंगरगढ़–दुर्ग–डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल ट्रेन (Dongargarh–Durg MEMU Special Train) भी चलाई जाएगी।
डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम आगमन प्रस्थान
20843 बिलासपुर–भगत की कोठी एक्सप्रेस 21:56 21:58
20844 भगत की कोठी–बिलासपुर एक्सप्रेस 05:40 05:42
20845 बिलासपुर–बीकानेर एक्सप्रेस 21:56 21:58
20846 बीकानेर–बिलासपुर एक्सप्रेस 05:40 05:42
12851 बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस 12:16 12:18
12852 चेन्नई–बिलासपुर एक्सप्रेस 10:21 10:23
12849 बिलासपुर–पुणे एक्सप्रेस 14:36 14:38
12850 पुणे–बिलासपुर एक्सप्रेस 11:58 12:00
12772 रायपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 18:30 18:32
12771 सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस 10:46 10:48
मां बम्लेश्वरी मंदिर में विशाल मेला
डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ का प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है। चैत्र नवरात्र के दौरान यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें प्रदेश के साथ-साथ देश और विदेश से भी श्रद्धालु आते हैं।
Comments (0)