रेलवे प्रशासन ने नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 18 से 29 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।
माता शारदा दर्शनार्थियों को 18 से 29 मार्च 2026 तक सुविधा
ट्रेन मैहर स्टेशन पर लगभग 5 मिनट के लिए रुकेगी। यह स्टॉपेज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित गाड़ी संख्या 18201/18202 के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में उपलब्ध होगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 18 से 28 मार्च 2026 तक दुर्ग से प्रस्थान करेगी और मैहर स्टेशन पर ठहराव लेगी। यह ट्रेन मैहर स्टेशन पर सुबह 05:35 बजे पहुंचेगी और 05:40 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह, गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 20 से 29 मार्च 2026 तक नौतनवा से रवाना होगी। यह ट्रेन मैहर स्टेशन पर रात 01:55 बजे पहुंचेगी और 02:00 बजे प्रस्थान करेगी।
Comments (0)