रायपुर - Congress's trust journey छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीना बचा है, जिसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेके राजनीतिक पार्टियों में सियासत तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव की तैयारियां जोर - शोर चल रही हैं। इसी बीच रायपुर पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली। कांग्रेस की नीतियों और एकजुटता का संदेश देने के लिए भरोसा यात्रा निकाली जाएगी।15 सालों के भाजपा सरकार की विफलताओं को यात्रा के दौरान गिनाया जाएगा। इस भरोसा यात्रा कि शुरुआत रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर किया गया । रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्यय के निवास कार्यलाय से भरोसा यात्रा निकाली गई। इस भरोसा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।
Read More: CG NEWS : गौठान में 4 गायों की मौत, 6 गाय का इलाज जारी, 227 गायों को दूसरे जगह किया गया शिफ्ट,
Comments (0)