BJP के विजय संकल्प अभियान पर मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने कहा कि, गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलों पर बोले कि, पार्टी का नेतृत्व जो भी आदेश करेगा सिंधिया जी उस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। पार्टी जहां भी उनका उपयोग समझेगी वहां जिम्मेदारी देगी।
कांग्रेस के मौन धरने पर बोले मंत्री महेंद्र सिसोदिया
कांग्रेस के मौन धरने पर बोले कि, प्रश्न यह है कि कांग्रेस पार्टी आखिर चाहती क्या है। कांग्रेस ऐसा नाटक क्यों कर रही है कभी सड़क पर रैली निकालते हैं तो कभी मौन धरना करते हैं। कांग्रेस को जनता के हित की बात करना चाहिए। कूनो में हुई चीते की मौत पर महेंद्र सिसोदिया सरकार का बचाव करते हुए नजर आये। अलग-अलग जगह अलग-अलग वातावरण रहता है मॉनिटरिंग चल रही है।Read More: आदिवासियों पर चर्चा ना होने पर पर बोले कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह
Comments (0)