चुनावी साल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। शिवराज सरकार में मंत्री हरदीप सिंह डंग ने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा है कि, मध्यप्रदेश की जनता जान चुकी है कि, दिग्विजय सिंह की किसी भी यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
जनता का आक्रोश कांग्रेस के खिलाफ है
वहीं कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर कटाक्ष करते हुए मंत्री डंक ने कहा कि, जनता का आक्रोश कांग्रेस के खिलाफ है, जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने आगे कहा कि, 15 महीने की कांग्रेस शासनकाल के लिए है दिखावटी, बनावटी, सजावटी, मिलावटी रही। कांग्रेस ने 15 माह में वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, जो नेता पाले एक गाय उसे मिलना चाहिए चुनाव के लिए टिकिट, गौ माता के संरक्षण के लिए उठाने चाहिए कदम। मेरी विधानसभा में गौ वंश वन विहार के लिए अनुमति मिली, वहां 1 हजार गायों का पालन पोषण होगा।
कमलनाथ 15 महीने में अपने विधायकों को नहीं संभाल
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने पीसीसी चीफ पर निशाना साधते हुए कहा कि, कमलनाथ 15 महीने में अपने विधायकों को नहीं संभाल, इसलिए चलती हुई सरकार गिरी। वर्तमान में कांग्रेस के कई विधायक कांग्रेस छोड़ने वाले हैं। वर्तमान में कई कांग्रेस विधायक पार्टी में परेशान हैं।
पीएम मोदी विराट कोहली की तरह बेटिंग करते हैं
वहीं कनाडा मामले में अपने प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि, भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सही कदम उठाए है। कनाडा ने जो साजिश रची है, उसका मुंहतोड़ जबाव भारत ने दिया है। महिला आरक्षण पास होने पर बाजेपी नेता डंक ने कहा कि, पीएम मोदी विराट कोहली की तरह बेटिंग करते हैं। पीएम राजनीति में लगातार चौके छक्के लगाते हैं। पीएम मोदी लगातार जनता के हित में मजबूत कदम उठाते है, महिलाओं के हित में न्याय दिलाने वाला कदम है।
Comments (0)