रायपुर- Weather Update Today : प्रदेश में लगातार बारिश होने के बाद अब मानसून की विदाई नजदीक आने लगी है। मानसून की विदाई के साथ अब ठंड का आगमन भी रहा है। पहले रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में राज्य में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में राज्य में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिन मानसून की राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। अब 29 से 30 सितंबर को राज्य में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। राज्य में जो तीन नए सिस्टम बने हैं। उसके कारण बारिश होगी,इसके बाद मानसून की विदाई हो जाएगी।
Read More: CG NEWS : 1 अक्टूबर को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है,जारी हो सकती दूसरी लिस्ट,,
रायपुर में बारिश की संभावना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में दोपहर में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में राज्य में फिर से बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय छाया रहेगा। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका है। प्रदेश के कुछ भाग में गरज - चमक के साथ बारिश हो सकती है।Read More: CG NEWS : 1 अक्टूबर को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है,जारी हो सकती दूसरी लिस्ट,,
Comments (0)