राजधानी भोपाल में अयोध्या की झलक दिखाई दी। राम मंदिर निर्माण के 1 साल पूरे होने पर मालवीय नगर में राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम को मालवीय नगर में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने की पूर्व संध्या पर मंदिर की प्रतिकृति का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर आकर्षक अतिशबाजी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सनातनधर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
राजधानी भोपाल में अयोध्या की झलक दिखाई दी। राम मंदिर निर्माण के 1 साल पूरे होने पर मालवीय नगर में राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई।