मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी का हर सदस्य तैयारियों में लगा हुआ हैं। पार्टी आलाकमान भी चुनावी तैयारियों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भोपाल दौरे पर आएंगे। जहां वे संगठन की बड़ी बैठक लेंगे। अमित शाह के साथ पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव और प्रदेश सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा चुनावी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। 2023 चुनाव के लिहाज से बीजेपी की रणनीति तैयार होगी। अमित शाह शाम 7.15 बजे भोपाल पहुंचेंगे। शाम 7.35 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में शामिल होंगे। शाह रात 11.45 बजे भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भोपाल दौरे पर आएंगे। जहां वे संगठन की बड़ी बैठक लेंगे। अमित शाह के साथ पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव और प्रदेश सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे।
Comments (0)