मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ इंदौर में मुकदमा दर्ज होने के बाद उज्जैन के अजाक थाने में भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के खिलाफ टिप्पणी की थी।
अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण थाना उज्जैन के थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने बताया कि भैरू नाला इलाके में रहने वाले राजकुमार घावरी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ था। राजकुमार घावरी ने बताया था कि वे 30 साल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक, टि्वटर आदि पर देखा था कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक सदाशिवराव गोलवरकर के खिलाफ भ्रामक टिप्पणी की है। टिप्पणी में दलित और मुस्लिमों को लेकर आपत्तिजनक बात लिखी हुई थी। यह टिप्पणी पूरी तरह फर्जी थी, इस प्रकार की कोई भी टिप्पणी किताब में प्रकाशित नहीं हुई थी।

Comments (0)