मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज यानी की सोमवार को ऐलान कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के पांच राज्यों में विधान चुनाव की घोषणा के साथ ही नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है।
वीडी शर्मा ने कहा कि, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। इस बार प्रदेश की जनता कमल दीपावली मनाएंगी।