रायपुर - United Kisan Morcha आज नवा रायपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विस्थापन प्रभावित किसानों को न्याय देने तथा 2 वर्ष बकाया बोनस को तत्काल अदा करने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को आज सैकड़ो किसान नया रायपुर से रायपुर के आजाद चौक तक पैदल यात्रा किया। तथा रायपुर के आजाद चौक स्थित गांधी के प्रतिमा में पर माल्यार्पण किया गया।
Read More: CG NEWS : गौठान में 4 गायों की मौत, 6 गाय का इलाज जारी, 227 गायों को दूसरे जगह किया गया शिफ्ट,
जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति ने कहा है। कि नया रायपुर के भू - विस्थापित किसानों से किये गए वादे से भाजपा के बाद अब कांग्रेस सरकार भी मुकरते नजर आ रही है। जबकि किसानों की भूमि और वृत्ति छीन जाने से बदहाल हो गए हैं। कि पिछले पांच सालों से नया रायपुर प्रभावित किसान अपने आवास भूमि और रोजगार के मुद्दे पर न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन किसान पर दमन किया गया है।Read More: CG NEWS : गौठान में 4 गायों की मौत, 6 गाय का इलाज जारी, 227 गायों को दूसरे जगह किया गया शिफ्ट,
किसान मोर्चा ने कहा ये कांग्रेस का वादा था। जो की बीजेपी के द्वारा रोके गए थे वह बोनस का भुगतान करेगी। यह बोनस किसानों अधिकार भी है, सत्ता आने के बाद कांग्रेस मुकरते नजर आ रही है। किसानों का 4000 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान आज तक रोका गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राशि अदा करने की मांग की है।Read More: CG NEWS : गौठान में 4 गायों की मौत, 6 गाय का इलाज जारी, 227 गायों को दूसरे जगह किया गया शिफ्ट,
Comments (0)