मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बयान सामने आया हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी चुनावों के लिए प्रत्याशियों का चयन करते समय जीतने की क्षमता के कारक पर विचार करती है, जबकि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है।
बीजेपी में कांग्रेस की तरह कोई गुटबाजी नहीं है
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण में न मेरा है, न तेरा है। सभी भाजपा का हिस्सा हैं। बीजेपी में कांग्रेस की तरह कोई गुटबाजी नहीं है। जिस व्यक्ति के जीतने की अच्छी संभावना होती है, वह नामांकित हो जाता है। वह भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली सूची में उनके वफादारों को टिकट नहीं दिए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे। आपको बता दें कि, मार्च 2020 में सिंधिया के साथ भाजपा में सम्मिलित हुए उनके वफादारों में से पांच लोग बीते 2 महीनों में कांग्रेस में लौट चुके हैं।
कांग्रेस अपना आत्मनिरीक्षण करे
वहीं कांग्रेस के इस दावे पर कि, भाजपा सरकार के तहत मध्य प्रदेश में "50 प्रतिशत कमीशन राज व्याप्त है" पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस अपना आत्मनिरीक्षण करे । उन्होंनने कहा कि, मध्य प्रदेश में उनके (कांग्रेस) 15 महीने के शासन (दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक) में किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के साथ विश्वासघात किया गया। इसके विपरीत बीजेपी सरकार सुशासन तथा लोगों के कल्याण के लिए काम करती है।
Comments (0)