MP Weather Update: फरवरी महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भोपाल में एक दिन पहले यानी मंगलवार को तापमान 35.2 डिग्री फारेनहाइट था। पिछले 12 वर्षों में यह चौथी बार है जब फरवरी में गर्मी ने विशेष रूप से क्रूरता दिखाई है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि मार्च में गर्मी की लहर शुरू हो जाएगी।
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार मंगलवार को राजधानी भोपाल में तापमान 35.2 डिग्री रहा। आपको याद दिला दें, कि 12 सालों में चौथी बार फरवरी में गर्मी ने अपना ऐसा रूप दिखाया है। फरवरी के महीने में 2016, 2019 और 2021 में भी इतना ही तापमान रहा था। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च में लू अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। मार्च में गर्मी का नया रिकॉर्ड बन ने वाला है।
मार्च में चलेगी भीषण लू (MP Weather Update)
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च में लू शुरू हो जाएगी। मार्च के महीने में गर्मी नया रिकॉर्ड कायम करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 साल में चौथी बार गर्मी अपना नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। इससे पहले 28, 29, 30 और 31 मार्च 2017 को दो दिन लू चली थी, जबकि 2020 में 29 और 30 मार्च और 2021 में 29 और 30 मार्च को दो दिन लू चली थी।
सीधी जिले में गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक मध्य प्रदेश के तीन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में पारा 33 डिग्री से ज्यादा रहेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सीधी जिले में है। यहां का तापमान 36.8 डिग्री है। भीषण गर्मी की वजह से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह पांच घंटे में पारा 16.4 डिग्री चढ़ गया। सुबह 6.30 बजे तापमान 14.2 डिग्री और 11.30 बजे 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अरब सागर में 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई वाले तूफान ने हवा की दिशा बदल दी। दक्षिणी हवा चलने से मध्य प्रदेश का तापमान बढ़ रहा है।
मध्यप्रदेश में बढ़ी तपिश, फरवरी में होने लगा मार्च सा एहसास, आज से फिर गिरेगा तापमान
Comments (0)