भोपाल, मध्य प्रदेश में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजगढ़ में 1.6, शाजापुर में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं सीहोर में 2.7 और भोपाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। उत्तर भारतीय राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन की स्थिति निर्मित कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह बन सकता है। हालांकि, 10 जनवरी के बाद तेज ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।
एमपी में भीषण ठंड का कहर जारी है। पचमढ़ी का तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। भोपाल, शाजापुर, राजगढ़ और सीहोर में भी तेज ठंड और शीत लहर।
Comments (0)