मध्य प्रदेश में दिखने लगा गर्मी (MP Weather) का असर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब है। वहीं अगले 4 दिनों के बीच देश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान (MP Weather) में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
25 फरवरी तक मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा
वहीं 25 फरवरी तक मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह-सुबह बादल छाये रहने की संभावना जताई जा रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि, मध्यप्रदेश में फिलहाल मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी के साथ-साथ लू का भी असर देखने को मिलेगा।
दमोह जिला सबसे गर्म स्थान रहा है
मौसम विभाग ने बताया कि, इस साल मार्च से ही लू का असर देखने का मिलने लगेगा। वैसे अप्रैल के बीच से ही हल्की लू देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बर्ष मौसम को मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि, प्रदेश का दमोह जिला 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा है। वहीं खरगोन में 35.4 राजधानी भोपाल में 32.2, ग्वालियर में 32.5 और इंदौर में 32 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया हैं।
न्यूनतम तापमान में वृद्धि
बालाघाट के मलाजखंड में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सिवनी 16.6, सीधी में 16.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार , अगले एक 2 दिनों में प्रदेश के तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। इस तरह से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें - PM Modi : तुर्की से लौटी टीम से मिले पीएम मोदी, बोले – पूरा विश्व हमारा परिवार, संकट में मदद भेजना हमारा कर्त्तव्य
Comments (0)