मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजो का ऐलान किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर अब तक पार्टी प्रत्याशियों की चार सूचियां जारी कर दी है। दिलचस्प बात ये है कि, इस लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों के नाम भी है। पार्टी के महासचिव कैलाश विजय को भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उतारने का ऐलान कर दिया है तो वहीं कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम देकर सभी को चौंका दिया है।
द सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना दिवस समारोह इस बार खास होने वाला है। यह समारोह 21 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर अतिथि शामिल होंगे।