समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इसी के साथ सपा प्रमुख ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश दौरे के दूसरे दिन आज यानी की गुरुवार को लखनऊ लौटने से पहले वह खजुराहो में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने कितने प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया हैं।