राहुल गांधी ने शाजापुर के पोलायकला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ गांधीजी है और दूसरी तरफ गोडसे। जहां भी ये लोग जाते हैं वहां नफरत फैलाते है। मध्यप्रदेश का युवा, किसान इनसे नफरत करने लगा है। उन्होंने जो जनता के साथ किया अब जनता इनके साथ कर रही है। इसलिए हमने मध्यप्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली है।
महाकाल कारिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया
राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का एपी सेंटर है। महाकाल कारिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया है। यहां एमबीबीएस की सीट बेची जाती हैं और पेपर लीक किए जाते हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्ज माफ किया यहां पर कमलनाथ जी कर्जा माफ करवा रहे थे। लेकिन भाजपा ने आपकी सरकार को कब्जा कर लिया।
हिंदुस्तान के किसान इनके खिलाफ खड़े हो गए
राहुल गांधी ने कहा कि किसान टैक्स दे रहा है और इन्होंने जीएसटी लागू किया, पांच काले कानून लाए। ये किसानों को दबाने का काम करते हैं। हिंदुस्तान के सारे किसान इनके खिलाफ खड़े हो गए। मोदी जी कहते हैं कि मैं किसानों के लिए यह कानून लाया, अगर किसानों के लिए यह कानून लाए तो फिर किसान इनके खिलाफ क्यों खड़े हुए। हमारी सरकार गरीब कमजोरों के लिए काम करती है। कर्नाटक में महिलाओं को कहीं भी जाना हो बस मुफ्त यात्रा करती है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए किसी संगठन या एक दो उद्योगपतियों के लिए नहीं चलनी चाहिए।
महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं दिया
कुछ दिन पहले भाजपा ने महिला आरक्षण की बात कही, कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया। हमने कहा कि महिला आरक्षण जो आप कर रहे हो वो अच्छा है। इसमें दो लाइन लिखी हैं इसे मिटाइये। एक लाइन थी, महिला आरक्षण से पहले सर्वे करने की जरूरत है। दूसरी लाइन में लिखा था महिला आरक्षण से पहले डिनोटिफिकेशन करना है। अब इससे महिला आरक्षण 10 साल बाद होगा, अभी नहीं होगा। इसके साथ ही महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं है।
Comments (0)