हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होते है। हर चीजों की तरह गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव किया जाता है। बीते दिन 1 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपए बढ़ाए गए है। गैस के बढ़ते दामों से आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं कांग्रेस को एक बार फिर मंहगाई के मुद्दे को लेकर सरकार पर घेरने का मौका मिल गया है। सिलेंडर के दाम को लेकर एमपी की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर खाली सिलेंडर टेबल पर रखकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
Comments (0)