मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों को इस अवसर पर उपहार दे सकते हैं। जानकारी के अनुसार, सीएम शिवराज सिंह रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। जिससे उनको ( बहनों) बढ़ी हुई राशि मिलेगी।
बढ़ सकती है राशि
आपको बता दें कि, एमपी में 10 जून को लाडली बहना की पहली और 10 जुलाई को दूसरी किस्त आई थी। दरअसल इस योजना से सूबे की सवा करोड़ महिलाओं को लाभ मिल रहा है। 25 जुलाई से फिर नए सिरे से आवेदन शुरू हो रहे हैं। इस बार ट्रैक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। वहीं राज्य की बाजेपी सरकार इस योजना को लेकर महिलाओं की आयु 23 साल से घटाकर 21 वर्ष करने की तैयारी में है।
महिलाओं को मिल सकता है तोहफा
वहीं अब राज्य की शिवराज सरकार लाड़ली बहना राशि को 1 हजार के बजाय 1 हजार 2 सौ 50 रुपए देने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अक्टूबर से बढ़ी हुई राशि मिल सकती हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भविष्य में लाडली बहनों को 3 हजार प्रतिमाह देने की घोषणा की हैं। इस कड़ी में 1 हजार के बाद 1 हजार 2 सौ 50, फिर 1 हजार 500 सौ इसके बाद 1 हजार 7सौ 50, फिर 2 हजार फिर 2 हजार 2सौ 50, फिर 2 हजार 5 सौ, फिर 2 हजौर 7 सौ 50, फिर 3 हजार प्रतिमाह करने की घोषणा कर सकते हैं।
Comments (0)