आज देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है, लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं पूर्व सीएम कमलनाथ ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का यह त्यौहार आपके जीवन में रंग बिरंगी खुशियाँ लाए।
देशभर में होली की धूम
वही राहुल गांधी ने भी रंगों का पर्व होली कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। राहुल गांधी ने कहा रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दे।
Comments (0)