मध्यप्रदेश के इंदौर में 8वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल की शिकायत से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई। खजराना स्थित परीक्षा केंद्र पर कथित तौर पर नकल कराने का आरोप लगाया गया और मामला सीएम हेल्पलाइन पोर्टल तक पहुंच गया। छात्रा और उसके परिजनों द्वारा की गई शिकायत के बाद शिक्षा विभाग और राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारी तत्काल केंद्र पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जांच की।
परिजनों ने शिकायत वापस ले ली
जांच में सामने आया कि परीक्षा कक्ष के ब्लैकबोर्ड पर लिखी सामान्य निर्देशात्मक जानकारी को छात्रा ने नकल समझ लिया था। मौके पर नकल से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला। बाद में जब स्थिति स्पष्ट हुई तो परिजनों ने अपनी शिकायत वापस ले ली। शिक्षा विभाग ने बताया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जांच के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और मामला महज गलतफहमी साबित हुआ।
Comments (0)