इंदौर में एक भीषण अग्नि दुर्घटना ने शहर को झकझोर दिया है। इस दुखद हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घटना की गंभीरता और अचानक आग लगने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मची रही। वहीं इस घटना पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह घटना बहुत दुखद और चिंताजनक
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उस इलाके का दौरा किया, जहां एक घर में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने इसे “बहुत दुखद और चिंताजनक” बताया। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने आगे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, आग इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के चार्जिंग पॉइंट से लगी, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है।
जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस घटना की पूरी जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना ने एक बार फिर EV चार्जिंग सुरक्षा और घरेलू सुरक्षा उपायों की अहमियत को उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Comments (0)