इंदौर के पालदा बस स्टैंड के पास शनिवार रात को भीषण आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें तीन बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
खाली मैदान में खड़ी थीं बसें
बस ऑपरेटर ने पालदा बस स्टैंड के पास एक खाली मैदान में अपना यार्ड बना रखा है, जहां बसों को खड़ा किया जाता है। यार्ड की देखरेख के लिए एक चौकीदार भी तैनात किया गया है। ये बसें पिछले करीब 20 दिनों से वहां खड़ी हुई थीं।
अचानक भड़की आग और मचा हड़कंप
चौकीदार के अनुसार, सबसे पहले एक बस में आग लगी, जो देखते ही देखते पास खड़ी दो अन्य बसों तक फैल गई। इस अचानक हुई आगजनी ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
Comments (0)