रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर पदस्थ किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर गृह मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
संतोष सिंह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे रायपुर जिले के एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआईएसएफ में डीआईजी बनाए जाने के बाद अब वे केंद्र सरकार के अधीन सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
Comments (0)