नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के पहले सत्र का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। भले ही मध्य प्रदेश से इस बार किसी छात्र ने 100 पर्सेंटाइल नहीं प्राप्त किया, लेकिन इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। रिद्धेश ने 99.992186 पर्सेंटाइल हासिल कर मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भोपाल और इंदौर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
जेईई मेन के इस सत्र में इंदौर और भोपाल के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंदौर के साथ-साथ भोपाल के कई छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।
देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल
इस वर्ष की परीक्षा में प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रही। आंकड़ों के अनुसार, देशभर के कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर इतिहास रचा है। हालांकि इस बार शीर्ष स्कोरर्स में मध्य प्रदेश का कोई छात्र शामिल नहीं हुआ, लेकिन प्रदेश के कई शहरों से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
Comments (0)