लंबित स्टाइपेंड संशोधन की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों द्वारा की जा रही हड़ताल को फिलहाल 16 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई यह हड़ताल शाम 5 बजे तक जारी रही। इसके बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के साथ हुई संयुक्त बैठक में चर्चा के बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल को 16 मार्च तक स्थगित करने का निर्णय लिया।
जेडीए ने अपने आधिकारिक बयान में इस निर्णय की पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान जूनियर डॉक्टरों की लंबित मांगों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा की गई। इससे पहले सोमवार सुबह 9 बजे से डॉक्टर हड़ताल पर रहे थे।
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को इलाज के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई मरीज सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
Comments (0)