चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा समेत गुरुवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में अनेक त्योहार मनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा भारतीय नववर्ष, गुडी पड़वा ( वर्ष प्रतिपदा ), चैत्र नवरात्रि, चेटीचंड की सभी देश वासियों, प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई...यह पावन पर्व आपके जीवन में उल्लास, सुख, समृद्धि, उन्नति लेकर आये, यही ईश्वर से कामना है।
नवरात्रि को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि स्थापना के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। मेरी आशा है कि यह पावन महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा आदिशक्ति की कृपा सदैव आप सब पर बनी रहे।
Comments (0)