कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान कांकेर–नारायण सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डंप किए गए भारी मात्रा में हथियार और आईईडी बरामद किए गए। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से भविष्य में होने वाली बड़ी नक्सली घटना को रोकने में मदद मिली है।
बस्तर रेंज में नक्सलियों को समाप्त करने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। आईजी के निर्देशन और एसपी के मार्गदर्शन में पुलिस बल नक्सल उन्मूलन अभियान चला रहा है। इसमें बीएसएफ डीआईजी और प्रभारी राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में 94वीं वाहिनी बीएसएफ का भी सहयोग शामिल है।
सर्चिंग में बरामद सामग्री
डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम 13 फरवरी को कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में थाना छोटेबेठिया अंतर्गत ग्राम बीनागुंडा के पास सर्चिंग में निकली थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किए गए हथियार और सामग्री बरामद हुई:बीजीएल लांचर – 2 12 बोर – 2 एयरगन – 1 डायरेक्शन आईईडी – 3 टिफिन आईईडी लगभग 5 किग्रा – 1 बीजीएल बम – 30 12 बोर राउंड – 26 बारूद (प्लास्टिक पैकेट में) लगभग 2 किग्रा मल्टी मीटर – 1 पटाखा – 12 पैकेट बिजली वायर – 2 बंडल पोच – 2 स्पिलंटर – 1 पैकेट बरामद सामग्रियों को जब्त कर थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।