रायपुर। फिल्म ‘KD: The Devi’ के गीत “सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर के अधिवक्ता अनुराग गुप्ता ने इस गीत में अश्लील और द्विअर्थी सामग्री प्रसारित किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत में उन्होंने कहा है कि हाल ही में रिलीज हुए इस गीत में अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त प्रमुख रूप से नजर आ रहे हैं। गीत के बोल और दृश्य समाज में गलत संदेश दे सकते हैं और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
अधिवक्ता अनुराग गुप्ता ने गीत के लेखक रकीब आलम और संगीतकार अर्जुन जन्या के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म YouTube के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए, ताकि समाज में इस प्रकार की सामग्री के प्रसारण पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल इस शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments (0)