मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में खुशियों का माहौल है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता गामिनी ने दूसरी बार मां बनकर तीन नए शावकों को जन्म दिया। दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आगमन के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कूनो में यह नया अध्याय जुड़ा है।नए शावकों के जन्म के साथ भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 हो गई है। कुल मिलाकर, भारत में अब चीतों की संख्या 38 हो गई है
चीतों की संख्या हुई 38
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है।भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।
Comments (0)