मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास करेंगे। वे घाटीगांव में लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।
ग्वालियर में 13 मार्च को प्रदेश स्तरीय लाडली बहना योजना राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में लाडली बहना योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1500 रुपये की 34वीं किस्त वितरित की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी हों। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्थाएं ऐसी हों कि महिलाएं और अन्य नागरिक सुविधाजनक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकें। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments (0)