मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार आज बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सुबह 11 बजे बजट भाषण की शुरुआत करेंगे। वह बजट पेश करने के लिए टैबलेट लेकर विधानसभा पहुंचेंगे।
डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा तीसरी बार मोहन सरकार का बजट पेश करने जा रहे हैं। इसके पहले उन्होंने अपने आवास में पूजा-अर्चना की।
इस बजट से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर, किसानों को सम्मान निधि में बढ़ोतरी और लाड़ली बहनों को योजना राशि बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व के मद्देनजर 2026-27 वित्तीय वर्ष में बड़े विकास कार्यों के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Comments (0)