मार्च के महीने की शुरुआत होते ही मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम की हल्की ठंड अब पीछे हट रही है और सूरज की तपिश ने पूरे प्रदेश में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में लोग गर्म कपड़े छोड़ कर कूलर और पंखों का इस्तेमाल करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, होली तक प्रदेश में गर्मी और प्रचंड रूप ले सकती है। साथ ही, देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मार्च की शुरुआत के साथ गर्मी ने दस्तक दी
मध्यप्रदेश अब पूरी तरह शुष्क मौसम में है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे आसमान साफ है और सूर्य की किरणें सीधे धरती को तपाती हैं।
35 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 34-35°C के बीच दर्ज किया गया। खरगोन, खंडवा और खजुराहो सबसे गर्म इलाकों में शामिल हैं, जहां बीते 24 घंटों में पारा 35°C तक पहुँच गया। अगले 5 दिनों में दिन और रात के तापमान में 2-4°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रात में हल्की ठंडक और दिन में तेज धूप जारी रहेगी।
होली पर क्या होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसका असर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में दिखाई दे सकता है, लेकिन मध्यप्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ेगा।
भोपाल का हाल: शुष्क रहेगा रविवार
भोपाल में रविवार को मौसम पूरी तरह सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 15°C के आसपास रहेगा। 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं धूप की चुभन को थोड़ा कम करेंगी, लेकिन गर्मी का अहसास बना रहेगा।
खरगोन-खजुराहो में सबसे ज्यादा तपिश
पिछले तीन दिनों के आंकड़ों के अनुसार, सबसे गर्म शहर हैं:
खरगोन: 34.8°C
खजुराहो (छतरपुर): 34.3°C
नर्मदापुरम: 34.2°C
इन क्षेत्रों में रात का तापमान भी अब सामान्य से ऊपर है, जिससे रातें भी पहले जैसी ठंडी नहीं रहीं।
पिछले 24 घंटे का मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। दिन के तापमान में कुछ बदलाव नहीं हुआ, लेकिन ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों में तापमान सामान्य से 3°C अधिक रहा। रात का तापमान ग्वालियर और शहडोल में सामान्य से 4°C ऊपर गया।
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
सबसे गर्म रातें (अधिकतम न्यूनतम तापमान)
देवास (कन्नौद) और जबलपुर: 18.4°C
गुना और नर्मदापुरम: 18.3°C
बैरसिया (भोपाल): 18.2°C
निवाड़ी (पृथ्वीपुर): 18.1°C
सागर: 18.0°C
सबसे ठंडी जगह (न्यूनतम तापमान)
मंदसौर और पचमढ़ी: 11.8°C
इंदौर: 12.5°C
कटनी (करौंदी): 12.7°C
शहडोल (कल्याणपुर): 13.2°C
शाजापुर (गिरवर): 13.4°C
सबसे तपते शहर (अधिकतम तापमान)
खरगोन: 34.8°C
खजुराहो (छतरपुर): 34.3°C
नर्मदापुरम: 34.2°C
खंडवा: 34.1°C
बैरसिया (भोपाल): 33.7°C
Comments (0)