दुनिया भर में मनाए जाने वाले होली के त्यौहार की शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन से हो गई है। जहां सबसे पहले होली के त्यौहार की शुरुआत विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से हुई। बाबा महाकाल के दरबार में होली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास मनाया गया। संध्या आरती में पुजारियों ने महाकाल के साथ होली खेली। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति में लीन होकर होली मनाई। संध्या आरती के बाद यहां होलिका दहन किया गया और भक्त बाबा के भजनों में झूमते नजर आए।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था सुचारू रही और परिसर में रंग-गुलाल के उपयोग को लेकर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया। महाकाल की नगरी उज्जैन में होलिका दहन के साथ ही भक्तिमय माहौल बन गया है, जहां अब रंगोत्सव की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
Comments (0)