मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 14 मार्च को कटनी जिले के बरही (विजयराघवगढ़) में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए 243.22 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब सौंदर्यीकरण की शुरुआत
मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बरही के बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे बरही के बड़े तालाब से श्री विजयनाथ धाम मंदिर प्रांगण सभा स्थल तक आभार रैली में भी शामिल होंगे।
कृषि प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री कृषि और उससे जुड़े विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस प्रदर्शनी में आधुनिक खेती, सिंचाई और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी।
7 हितग्राहियों को देंगे लाभ
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित 7 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे। जिन योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा, उनमें प्रमुख रूप से—
- प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
- डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना
- सुपर सीडर योजना
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
- स्व-सहायता समूह बैंक योजना
- रिस्पोंसिबल टूरिज्म होम स्टे योजना
इन योजनाओं के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
Comments (0)