मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 26 फरवरी, गुरुवार को सागर जिले की रहली तहसील के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जनवरी माह (भुगतान फरवरी 2026) की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित करेंगे।
हितग्राही को प्रतिमाह 600 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती
राज्य की पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही को प्रतिमाह 600 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से लगभग 32 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में कुल 196.72 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के लाखों जरूरतमंद नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
Comments (0)