मुख्यमंत्री डॉसीएम डॉ मोहन यादव आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:05 बजे भोपाल से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10.45 बजे उदयपुर से भीलवाड़ा पहुंचेंगे। मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर भीलवाड़ा में इंटरैक्टिव सेशन होगा। जहां सीएम उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.25 बजे उदयपुर से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डुमना एयरपोर्ट से सागर की रेहली के लिए रवाना होंगे। रेहली में 218 ‘रहस मेला’ और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
सीएम डॉ मोहन यादव शाम 5:45 बजे सागर से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट जाएंगे। यहां से फिर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जौरा मॉल के पास स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रात 8.50 बजे वापस भोपाल पहुंचेंगे।
Comments (0)